गंगापार, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बजट इस सरकार का आखिरी बजट है जिसमें युवाओं बेरोजगारों, महिलाओं और किसानों के साथ धोखा है। झूठी और खोखली बातों की घोषणा करके अब जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। खेती सूखी हो, घरों में अंधेरा हो, बेरोजगारी चरम पर, महंगाई आसमान पर, सरकार की हर व्यवस्था आखिरी सांस ले रही हो ऐसे मे सरकार का यह बजट भाजपा का भी आखिरी बजट है जिसमें चुनावी गंध के अलावा कुछ नही है, यह बजट प्रभावी कम चुनावी ज्यादा है चुनाव बाद सपा की सरकार बनेगी तभी सभीके खुशी के दिन बहुरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...