कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन वाला बजट पेश किया है। इस बजट में विकास का रोडमैप कहीं नहीं है। सारी बातें हवा-हवाई है। झारखंड सरकार की ओर से रजत जयंती वर्ष का हवाला देकर पेश किया गया यह बजट पूरी तरह दिशाहीन, आधारहीन और विजन से विहीन है। केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बजट में न तो राजस्व में इजाफा को लेकर सरकार की ओर से ठोस रणनीति दिखाई देती है और न ही यहां की जनता के हालातों के सुधार के लिए कोई प्लान। समग्र विकास की कोई दीर्घकालिक दिशा। सच कहा जाए तो इस बजट का जनता से कोई सीधा ताल्लुकात ही नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि झारखंड का हर वर्ग इस बजट से खुद को ठगा महसूस कर रहा है। राज्य के किसानों के अलावा यु...