कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने 2.37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि सीओडी कॉलोनी, कोयलानगर में जनहित की सभी समस्याओं के समाधान की यह बानगी है। निरंतर विकास कार्य होते रहेंगे। मोहल्ले और गलियां चमाचम होने से ही विकसित भारत का सपना मूर्त रूप लेगा। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने कहा कि युवा सांसद की जनप्रिय पहल का यह नमूना है। भाजपा नेता रामबहादुर यादव ने कहा कि इस तरह से इलाका विकसित दिखेगा। 2.37 करोड़ रुपये में सड़कें, फुटपाथ, नालियां और अन्य कार्य होंगे। पार्टीजनों ने चांदी का मुकुट पहना सांसद का स्वागत किया। यहां जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, सुमित तिवारी, गोलू शुक्ल, अरविंद सचान, गणेश शुक्ल, हितेश द्विवेदी, आलोक वर्मा रहे। डूडा यह कार्य कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.