नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के बाद भी भाजपा नेता उस पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और उन पर दिल्ली सरकार के एक सरकारी सोशल मीडिया हैंडल को हड़पने का आरोप लगाया। सचदेवा ने इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करते हुए उनसे इस बारे में कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सरकारी पैसे से बने एक्स हैंडल 'CMO दिल्ली' को खुद का नाम दे दिया और उसे निजी हैंडल बनाकर इस्तेमाल करने लगे। उन्होंने केजरीवाल पर इस हैंडल का नाम बदलकर उसे 'केजरीवाल एट वर्क' का नाम देने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की। इस बारे में LG से शिकायत करते हुए सचदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.