नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई बार यह कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को गुदगुदाता है तो कई बार कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को चिंता में डाल देता है। हाल ही में चीन में ऐसा ही एक मामला वायरल हो गया। दरअसल, एक चीनी व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता था। इसके लिए उसने एक सोने की अंगूठी खरीदी। गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए उसने अंगूठी को केक के अंदर रखा फिर उसे बेक कर दिया। जब व्यक्ति ने इसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने रखा तो उसने केक के साथ में अंगूठी को भी चबा लिया। पोस्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की महिला लियू ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। पोस्ट की हेडिंग में उसने लिखा कि सभी पुरुष ध्यान दें, खाने की किसी भी चीज में कभी अंगूठी न छिपाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.