वार्ता, मई 1 -- दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने पानी और सीवर व्यवस्था को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला। आतिशी ने कहा कि यह काम की नहीं बल्कि जुमलों की सरकार है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आते ही दिल्ली में सीवर-पानी की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पिछले दो महीने से पूरी दिल्ली सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या का सामना कर रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार शहर में पानी और सीवर की व्यवस्था संभालने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। यह जुमलों की सरकार है, काम की नहीं। दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपये का 'जुमला बजट' तो मिला, लेकिन जब बात सीवर सुधारने की आती है तो इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.