नई दिल्ली, मई 5 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने कैगिसो रबाडा के डोप टेस्ट में नाकाम रहने के मामले में पारदर्शिता की कमी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अधिकारियों को पूरा खुलासा करना चाहिए। रबाडा ने एक सनसनीखेज खुलासे में बताया कि मनोरंजन के लिये इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा के इस्तेमाल के कारण वह अस्थायी निलंबन झेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के लिए 2 मैच खेलने के बाद ही निजी कारणों से आईपीएल छोड़ दिया था। पेन ने 'सेन रेडियो' से कहा , 'यह अजीब है। मुझे यह पसंद नहीं है। इस तरह से बात छिपाने की क्या जरूरत है क्योंकि यह निजी मामला नहीं है।' उन्होंने कहा , 'अगर किसी पेशेवर खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के दौरान इस तरह के पदार्थ का सेवन किया है तो यह निजी मसला नहीं है। इसका मतलब है कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.