लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। यहियागंज और सदर गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का श्रद्धा, उल्लास के साथ आयोजन हुआ। सिख पंथ के प्रसिद्ध प्रचारकों ने गुरमत विचारों, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सदर गुरुद्वारा में सुबह और यहियागंज में शाम को समागम हुआ। यहियागंज गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजन हुए। विशेष रूप से सिख पंथ के प्रचारक भाई पिंदरपाल सिंह ने गुरमत विचारों एवं अमृतसर से आए भाई ओंकार सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने पिंदरपाल सिंह, ओंकार सिंह को गुरु घर का सत्कार शॉल एवं सिरोपा भेंट किया। चौक लाजपत नगर की बीबी सुरजीत कौर वेलफेयर सोसायटी, संयोजक ईशप्रीत सिंह साहनी, चरनजीत, ईश्वजीत सिंह साहनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.