प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल 182 फरियादें आईं। इनमें से राजस्व विभाग की 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी रमाकान्त चौरसिया ने बिना रीडिंग चेक किये फर्जी तरीके से गलत बिल आने की शिकायत की। डीएम ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि परीक्षण कराकर निस्तारण कराएं। बाभनपुर गांव निवासी वन्दना शर्मा ने फरवरी में ही राशन कार्ड की सूची से नाम कट जाने की दशा में पुनः ऑनलाइन कराने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग सप्लाई इन्सपेक्टर आसपुर देवसरा के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। पर उसका फार्म जमा नहीं किया जा रहा है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जल्द निस्तारण कराने का कहा। डीएम ने निर्देशित किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.