सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग आए दिन सुर्खियां बनता रहता है। यहां बीएसए कार्यालय में बाबुओं की जगह शिक्षकों से काम लिए जाने का ताजा मामला सामने आया है। जिम्मेदार मानते भी हैं कि बीएसए कार्यालय में बाबुओं के अलावा किसी शिक्षक का काम करना नियम विरुद्ध है। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल बीएसए कार्यालय में शिक्षक भर्ती 12460 अंतर्गत सहायक अध्यापकों के अवशेष वेतन भुगतान के लिए सत्यापन हो रहा है। इसमें नौ सहायक शिक्षकों का सत्यापन रिपोर्ट विभाग को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद(अयोध्या) से मिला। पटल देख रहे बाबू ने 11 शिक्षकों का रिपोर्ट बीएसए के सामने पेश किया। बीएसए ने जांच के दौरान गड़बड़ी पकड़ ली। इसके बाद संबंधित बाबू को नोटिस भेज दो दिवस के अंदर जवाब तलब की। तत्कालीन बीएसए ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.