नई दिल्ली, मार्च 3 -- अफगानिस्तान तालिबान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि बगराम एयरफील्ड पर चीन का नियंत्रण है। तालिबान की तरफ से कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को गलत जानकारी मिली है। यहां पर कोई चीन नहीं है, न ही कोई चीनी सैनिक है। बरगाम एयरफील्ड राजधानी काबुल से 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में रहने के दौरान यह एयरफील्ड नाटो सैन्य बलों के लिए एक बेस की तरह काम करता था। लेकिन अगस्त 2021 में अमेरिकी और नाटो सेना के अफगानिस्तान से चले जाने के बाद इस पर तालिबान का कब्जा हो गया था। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद से जब ट्रंप के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्हें बिना प्रमाण किए ऐसे भवानात्मक बयान देने से बचना चाहिए। बगराम पर चीन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.