कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोडरमा की खोयी चमक लौटाने के लिए यहां की जनता का साथ और सहयोग बेहद जरूरी है। पहले सरकार कोडरमा जिले को मात्र दो आंखों से देखती थी, मगर अब शालिनी गुप्ता के आ जाने से सरकार की दो आंखें और मिल गई। अब कोडरमा का विकास तेजी से होगा। वे कोडरमा के लोकाई मैदान में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में हमारे झारखंड को कुछ नहीं दिया, झंडी दिखा दिया, अगर हम झंडी दिखाने लगेंगे तो उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के काफी संख्या में लोग बाहर पलायन किए हुए हैं। इसका खुलासा कोरोना काल मे अचानक भाजपा सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बाद हुआ। गुरुवार को आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.