नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रियाद में एक बिजनेस प्रदर्शनी के दौरान एक भारतीय प्रदर्शक के साथ धर्म के आधार पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापक स्तर पर आक्रोश देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में एक सऊदी नागरिक भारतीय कंपनी के स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों से बहस करता और उनका मजाक उड़ाता दिख रहा है। वह इस बात पर आपत्ति जता रहा है कि कंपनी में एक भी मुस्लिम कर्मचारी नहीं है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राजनीतिक विश्लेषक अमजद ताहा ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे खुला नस्लवाद करार दिया। उन्होंने लिखा कि व्यापार कोई मस्जिद की हाजिरी नहीं है और आधुनिक समाज में इस तरह की आस्था की पुलिसिंग के लिए कोई जगह नहीं है। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताते हुए सऊदी अरब में काम कर रहे भारतीयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.