नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नामी यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी रचित नागर की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज कर दी। आरोपी और उसके साथियों पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। दरअसल, 27 फरवरी 2024 को गजरौला के कारोबारी प्रदीप कुमार मित्तल ने अपने पुत्र यश के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता के मुताबिक यश बेनेट यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह 26 फरवरी की शाम हॉस्टल से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसके मोबाइल से पिता के फोन पर मैसेज आया कि उनका बेटा यश उनके कब्जे में है। यश को छोड़ने के लिए छह करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। विवेचना के दौरान पचा चला कि आरोपी रचित नागर और उसके साथियों ने आपराधिक साजिश रचकर छात्र का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गजरौला ...