सहरसा, जुलाई 12 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिजलपुर पंचायत में मुखिया पद के लिये हुये उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। पूर्व सरपंच यशोधर ठाकुर मुखिया पद के लिये निर्वाचित घोषित किये गये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि मो. हारूण को 330 मतों से पराजित किया। यशोधर ठाकुर को जहां 1585 मत प्राप्त हुआ वहीं मो. हारूण को 1255 मत प्राप्त हुआ। पूर्व मुखिया संजीव कुमार राय को 830, मो. निजाम को 797, मुकेश चौपाल को 412 तथा कविता देवी को 260 मत हासिल हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रोहित कुमार साह ने विजयी यशोधर ठाकुर को प्रमाण पत्र दिया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर पुलिस सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व प्रभारी मुखिया दिली...