इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में मंगलवार शाम उमा शंकर शर्मा की 24 वर्षीय बेटी निहारिका ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता उमा शंकर ने बताया कि निहारिका ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। करीब एक महीने पहले वह घर में गिर गई थी, जिसके बाद से उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिवार में वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.