बागपत, फरवरी 10 -- बिनौली। न्यू एरा वल्र्ड स्कूल बिनौली में मंगलवार को विदाई समारोह हुआ। जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर 12 वीं के विद्यार्थियों को उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर डॉ. शिवानी चौधरी, अनुभव चौधरी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुती के बाद आयुषी, कनक, नीशू, जिया, आव्या, राधिका, प्रियांशी, सुनिधि, तनिष्क, उपलक्ष्य, अक्षिम, आर्यन आदि छात्र छात्राओं ने अपने सीनियरों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान 12 वीं छात्र छात्राओं ने म्यूजिकल चैयर, सामूहिक नृत्य, फैशन शौ, रेम्प वॉक, कैटवॉक आदि में हिस्सा लेकर मनोरंजन किया। समारोह में कक्षा 12 की यशिका को मिस फेयरवैल और रितिक को मिस्टर फेयरवैल का खिताब पहनाया गया।...