देवघर, जून 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सनातन ठाकुर की पोती एवं सेवानिवृत्त जज स्व. विवेकानंद झा की नतनी यशिका कश्यप ने मुंबई में देवघर का मान बढ़ाया है। उसने नई मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल नेरुल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में तृतीय पोजीशन लायी है। उसकी इस उपलब्धि से घर एवं परिवार में खुशी का लहर है। यशिका कश्यप बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती है। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय सनातन ठाकुर, दादी पंचावती देवी, पिता दिवाकर किरण, माता विद्युत प्रभा, अपने नाना स्वर्गीय विवेकानंद झा एवं अपने समस्त परिवारजनों को दी है। इसकी उपलब्धि पर यशिका के बड़े पापा दिनकर ज्योति, प्रभाकर प्रकाश, विभाकर रश्मि, कल्याणी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, काजल कुमारी आदि ने उसे बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.