नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- यशस्वी जायसवाल करीब 10 महीने के बाद मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे। यशस्वी ने पांचवां शतक रणजी ट्रॉफी करियर का जड़ा और इस दौरान 1000 रनों का पड़ाव भी पार कर लिया। राजस्थान के खिलाफ आईपीएल के अपने होम ग्राउंड यानी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने मैच की तीसरी और मुंबई की दूसरी पारी में शतक जड़ा। राजस्थान की टीम ने अपनी पहली पारी 617/7 का विशाल स्कोर बनाने के बाद घोषित की थी। मुंबई ने पहली पारी में 254 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में मुंबई के लिए ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन 120 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। तीसरे दिन के खेल के बाद वे अर्धशतक पूरा कर चुके थे। यहां तक कि इस मैच की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। 67 रनों की पारी खेलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.