प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष (होम्योपैथी) विभाग के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर-रिपर्टरी के एक अनारक्षित पद के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। आयोग के अनुसार कुल 13 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 10 उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद आयोग ने यशस्वी शक्द्वीपिया की नियुक्ति के लिए संस्तुति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...