अयोध्या, अक्टूबर 5 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ वाराणसी ट्रेन प्रखंड स्थित सलारपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिर नीचे गिर पड़ा। हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है उसको जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है। महाराजगंज जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुर ओला निवासी राजेंद्र (30) पुत्र राजाराम जनरल डिब्बे में गेट पर बैठा था। सलारपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक की कैंची पर बदलाव के दौरान झटका खाकर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया और मुंह से खून निकल आया। गंभीर हाल में एंबुलेंस की माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर आशीष पाठक ने उसको मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.