जौनपुर, जनवरी 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत खेतासराय में एक व्यापार मंडल का गठन किया गया। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के नाम से संगठन का मंगलवार को गठन किया गया। जिसमें यशपाल सोनकर को अध्यक्ष और राजेश गुप्ता मंजय को महामंत्री मनोनीत किया गया। नगर के एक मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री के चयन के साथ फखरुद्दीन अहमद को कोषाध्यक्ष, पप्पू सोनकर, फहीम अख्तर, बबलू अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल और प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू ने माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, पुष्पा चौबे, अमित सोनकर, शैलेष यादव, ...