मुरादाबाद, मार्च 18 -- विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम वीरपुर फ़तेहउल्लापुर निवासी यशदीप भारद्वाज को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यशदीप भारद्वाज ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष चौधरी सतीश कुमार ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष भगतपुर टांडा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान को हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.