उत्तरकाशी, जुलाई 27 -- लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्यानाचट्टी के पास नया स्लाइड जोन बनने से मुसीबत बढ़ गयी है। कोठार रोड से चट्टानी मलबा गिरने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। एक तीर्थयात्री रोड पार करते समय चोटिल हो गया। एनएच की मशीनें मार्ग को खोलने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। मालूम हो कि यमुनाघाटी में बारिश का सिलसिला जारी रहने से राहगीरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले फूलचट्टी में सड़क का धंसना और रविवार को स्यानाचट्टी के पास कोठार रोड से नया पहाड़ धंसाव से डेंजर जॉन बन गया है। एनएच की मशीनें अवरुद्ध मार्ग को खोलने का प्रयास करती रही, परन्तु चटटानी मलबे के गिरने का सिलसिला जारी है। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.