उत्तरकाशी, सितम्बर 11 -- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्नीगाड़ के समीप लाखामंडल गेट और आसपास बने होटल ढाबों का अस्तित्व खतरे में आ गया है, जहां यमुना नदी के तरफ का हिस्सा दरकने लगा है। स्थानीय लोगों ने यहां सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के लाखामंडल गेट पर अक्सर ज्यादा भीड़ रहती है। अगर कभी कोई ढाबा नीचे गिरा तो बड़ी जनहानि हो सकती है। हालांकि, लाखामंडल पांडव समिति ने उत्तरकाशी जिलाधिकारी को पत्र लिखा था और दावा किया कि लाखामंडल गेट पर अवैध निर्माण हो रहा है, जिससे अब लाखामंडल गेट का अस्तित्व खतरे में आ गया है। लाखामंडल प्राचीन पांडव नगरी है और यहां सैकड़ों यात्री हमेशा इसी मार्ग से गुज़रते हैं, लेकिन यहां अब सड़क भी एक हिस्सा खतरे में है और लगातार इसके समाधान की मांग उठाई जा रही है। उप जिलाधिकारी बड़कोट बृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.