उत्तरकाशी, जून 25 -- यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के निकट पहाड़ी से हुए भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्ग को बुधवार को फिर से चालू कर दिया है। जानकीचट्टी से यात्रियों को यमुनोत्री के लिए धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है, जबकि यमुनोत्री से वापस आते समय यात्री वैकल्पिक मार्ग से होते हुए जानकी चट्टी पहुंचेंगे। भूस्खलन से बीते सोमवार 4 बजे शाम से बंद पड़े यमुनोत्री पैदल मार्ग को बुधवार 12 बजे बाद यात्रियों के लिए खोल दिया गया। भूस्खलन स्थान पर मालबा, पत्थर व मार्ग के ऊपर से लूज पत्थरों को हटा दिया गया है तथा मार्ग को सुरक्षित आवागमन के लिए तैयार किया गया है। जानकीचट्टी में यात्रियों की अधिक तादाद को देखते हुए जानकीचट्टी से यात्रियों को यमुनोत्री धाम के लिए धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है, जबकि यमुनोत्री से वापस आते समय वैकल्पिक मार्ग से होते हुए जानकी चट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.