उत्तरकाशी, मई 23 -- यमुनोत्री धाम में यमुना नदी चैनेलाइजेशन का कार्य धीमी गति से से चल रहा है, जिससे तीर्थ पुरोहितों सहित क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बरसात आने से पहले यमुना नदी के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। यहां यमुना नदी के किनारे निर्माण कार्य समय से नहीं होने पर देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी यमुना स्नान करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते साल बरसात में यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुनोत्री धाम में मंदिर के नीचे यमुना नदी से काफी कटाव हो गया था और स्नान घाटों को भी भारी क्षति पहुंची थी। यमुना नदी से मंदिर की सुरक्षा और स्नान घाटों की सुरक्षा के लिए यहां सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी चैनेलाइजेशन के तहत आरसीसी का सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। लेकिन विभाग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.