उत्तरकाशी, अप्रैल 28 -- बड़कोट, संवाददाता। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यमुनोत्री में यमुना मंदिर के ऊपर सोमेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पीतल का डोटा चढ़ाया गया, साथ ही धर्म ध्वज भी फहराया गया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के रंग रोगन का कार्य किया गया तथा सोमवार मंदिर समिति द्वारा यमुना मंदिर के ऊपर समेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में सोमेश्वर महाराज के पुजारी उमादत्त उनियाल और पश्वा बृजमोहन ने पूजा अर्चना कर यमुना मंदिर के ऊपर पीतल के डोटा तथा धर्म ध्वजा चढ़ाया। इससे पहले सोमवार को सुबह सोमेश्वर महाराज की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.