उत्तरकाशी, अप्रैल 13 -- यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं के कार्यों में धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजागी व्यक्त की है। यहां पार्किंग के आसपास गत वर्ष आपदा से हुए नुकसान का सुधारीकरण तथा समतालीकरण का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि यात्रा के लिए महज 15 दिन शेष रहे गए हैं। इस परिस्थिति में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि गत वर्ष आपदा से जानकी चट्टी में पार्किंग तथा स्व.राजेन्द्र सिंह रावत की मूर्ति के आसपास जगह-जगह मलबे के ढेर लग गए थे। जिसको आज तक भी नहीं हटाया जा सका है। इसके साथ ही गत वर्ष जिन स्थानों से सुरक्षा की दृष्टिगत अतिक्रमण हटाया गया था, उन स्थानों पर उबड़ खाबड़ व गड्ढे बने हुऎ हैं, जिनका सुधारीकरण कार...