उत्तरकाशी, मार्च 20 -- चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए अब डेढ़ महीने का समय भी शेष नहीं रहा है, लेकिन यात्रा मार्ग पर यात्रा तैयारियों को लेकर धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग से लेकर यमुनोत्री धाम में स्नान घाट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रखे हैं, जिनका सुधारीकरण कार्य अभी नहीं हो सका है। जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, कपाट खुलने के लिए अब डेढ़ महीने का समय भी शेष नहीं रह गया है, लेकिन यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी यमुनोत्री धाम में नहीं दिखाई दे रही है। बरसात के मौसम में यमुनोत्री धाम में यमुना नदी की बाढ़ से स्नान घाट को नुकसान हुआ है। साथ ही पैदल मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.