देहरादून, नवम्बर 4 -- बड़कोट। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित राना चट्टी में खुले अंग्रेजी शराब के ठेके (उपदुकान) को बंद करने की मांग को लेकर यमुनोत्री धाम क्षेत्र के लोगों ने बड़कोट उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के प्रथम धाम श्री यमुनोत्री धाम के निकट राना चट्टी में स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद शराब की उपदुकान खोली गई। बताया कि इस शराब की उपदुकान को बंद करने के लिए लगातार गांव की सम्मानित मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों ने ठेके को बंद करने के लिए आंदोलन, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन किए, लेकिन अभी तक स्थानीय लोगों की भावनाओं की उपेक्षा कर अभी तक शराब की उपदुकान बंद नहीं की गई। यह शराब का ठेका यमुनोत्री धाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.