उत्तरकाशी, अक्टूबर 2 -- प्रदेश के चार धामों में शामिल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां शारदीय नवरात्र पर विधिवत रूप से घोषित हो गई हैं। यहां गंगोत्री के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर 11:36 बजे तो यमुनोत्री धाम के कपाट अगले दिन 23 अक्तूबर को दोपहर 12:30 पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जायेंगे। इसके बाद श्रद्धालु शीतकाल के छह माह तक मुखबा में मां गंगा और खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार को अश्विन शुक्ल विजयदशमी शरदीय नवरात्र के पावन पर्व पर यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा पंचांग गणना के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि 23 अक्तूबर 2025 सम्वत 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.