उत्तरकाशी, सितम्बर 16 -- यमुनोत्री धाम की यात्रा करीब तीन सप्ताह बाद आखिर मंगलवार को शुरू हो गयी है। यात्रा शुरू होने से जहां यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्ग पर चहल पहल दिखाई दी तो वहीं यात्रा मार्ग पर व्यवसायियों के चेहरों पर भी कुछ रौनक भी लौट आई है। मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद होने के कारण बीते तीन सप्ताह से यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह बंद थी, जो मंगलवार को पुनः शुरू हो गयी है। इस बार भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने के कारण बीते तीन सप्ताह से यमुनोत्री धाम की यात्रा भी पूरी तरह प्रभावित रही। प्रशासन के हस्तक्षेप के साथ ही मंगलवार को तीन सप्ताह बाद यात्रा के लिए खरादी से फूलचट्टी तक सटल सेवा चलाई गई है। यहां से यमुनोत्री धाम के लिए रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं की ...