जहानाबाद, अप्रैल 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित यमुने नदी स्थित कृष्ण शब्द बंसी घाट पर रविवार की रात गंगा आरती का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वार्ड पार्षद नीरज कुमार की अध्यक्षता में की गई। यह संबंध है उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सहयोग से यह आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। नदियां प्रकृति के द्वारा दिया गया एक उपहार है। नदिया हमारी सभ्यता की जनक हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज के समय में लोग इसका महत्व नहीं समझ रहे हैं। नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है। लोग इसमें गंदगी फेंक रहे हैं। प्रकृति प्रदत धरोहरों को हम लोगों को बचाना कर्तव्य है। आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। फोटो- 21 अप्रैल जेहाना- 01 कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.