प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से जल्द ही राहत के आसार हैं। बीते 24 घंटों में यमुना के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ा है। अफसरों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में शाम तक स्थिरता आने के आसार हैं। पीछे तटबंधों में अब जल कम हो रहा है। ऐसे में दो दिन बाद शहर में राहत होने की उम्मीद है। इस वक्त गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा होने से जिले में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.