फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- पलवल। मोहना पुल से यमुना में कूदे फियोथेरेपिस्ट का शव को 15 दिन बाद चांदहट थाना की पुलिस ने प्रह्लादपुर-गुरवाड़ी गांव के खेतों से मंगलवार शाम बरामद किया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पलवल के हुडा सेक्टर-दो निवासी फिजियोथेरेपिस्ट 38 वर्षीय इंद्रजीत ने छह सितंबर को मोहना पुल से यमुना में छलांग लगा दी थी। उस दौरान वह पत्नी रेखा व तीन बेटियों के साथ घर से कार में घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद से पुलिस यमुना में उनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को गांव प्रह्लादपुर के किसान अपने खेत में एक शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर इंद्रजीत के रूप में की। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.