ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- यमुना विकास प्राधिकरण ने एयरपोर्ट समेत अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसान परिवारों के बच्चों और सदस्यों को नौकरी देने के लिए एक रोजगार पोर्टल बनाया है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को इसका लोकार्पण किया। इसके जरिये आवेदन करने वालों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। स्थानीय लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। नोएडा एयरपोर्ट से अगले कुछ महीने में विमानों की उड़ान प्रस्तावित है। एयरपोर्ट के संचालन के लिए ऑपरेशन एवं हैंडलिंग से जुड़े कुछ कर्मचारियों की हायरिंग हो चुकी है, जबकि कुछ में इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट पर कैट-9 के संचालन के लिए 84 लोगों को नौकरी पर रखा जाना था। इनमें से 45 को रखे जा चुके हैं। शेष के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। इसके संचालन के लिए कम से कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.