नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के कई प्रमुख नालों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह आठ बजे वजीराबाद नाले से हुई। उसके बाद सुनहरी पुल, बारापुला, कुशक नाले समेत कुल छह जगहों का दौरा किया। रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मानसून पूर्व तैयारियों के तहत प्रमुख नालों का निरीक्षण किया, ताकि यमुना की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था समय से हो। इस दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में जलभराव की समस्या सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं है। यह शहर की बुनियादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.