नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में यमुना की सफाई को लेकर जागरुकता अभियान शुरू होगा। इसमें छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के जरिए यमुना को स्वच्छ करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साल भर होंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। जुलाई से अभियान की शुरुआत होगी। यह अगले वर्ष 31 मार्च तक चलेगा। इसमें जुलाई में छात्रों को साफ यमुना पर निबंध, अगस्त में चित्रकला प्रतियोगिता, सितंबर में जल प्रदूषण और पानी के संरक्षण पर भाषण, चर्चा व नाटक का आयोजन किया जाएगा। अक्तूबर में स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा अभियान और जागरुकता पदयात्रा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.