बागपत, सितम्बर 6 -- तहसील क्षेत्र के जागोस गांव के शिव मंदिर में यमुना मैया के रौद्र रूप को शांत करने के लिये ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया। ग्रामीणों ने यमुना को शांत करने के लिए प्रतिदिन यज्ञ करने का भी निर्णय लिया। दरअसल, यमुना ने इन दिनों जो रौद्र रूप धारण किया हैं, उससे यमुना किनारे बसे गांवों के लोग परेशान हो चले है। जागोस गांव में तो यमुना के वेग को शांत करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन में सामूहिक रूप से काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। हवनकुंड में आहुति देते हुए ग्रामीणों ने यमुना मैया से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्य यज्ञमान अनिल कौशिक, अनिता कौशिक ने यज्ञ हवन को सम्पन्न कराया। सभी गांव के लोगों ने यमुना मैया की जय जयकार करते हुए उनको हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.