शामली, अगस्त 25 -- यमुना नदी में स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने मोटरबोट के साथ युवक को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार शाम हरियाणा के पानीपत के मोहल्ला नूरवाला निवासी 28 वर्षीय रामेश्वर मीणा अपने साथी महेश मीणा, अनिल और राजेंद्र के साथ यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में स्नान करने आए थे। वे हरियाणा की ओर यमुना में स्नान करने लगे। इस दौरान रामेश्वर मीना यमुना के गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया और यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मोटरबोट के साथ गोताखोरों को यमुना नदी में सर्च अभियान में लगाया। रात तक भी युवक का सुराग नहीं लगने पर गोताखोरों ने सर्च अभियान रोक दिया। इसके बाद रविवार सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.