बागपत, अगस्त 30 -- यमुना के बढ़ते वेग और लगातार होते जा रहे कटान से किसानों और पॉवर कॉरपोरेशन को बड़ा नुकसान पहुँचा हैं। अभी भी नुकसान जारी है जिसके कारण किसान सहमे हुए हैं। यमुना में आई जल प्रलय के कारण छपरौली, बड़ौत क्षेत्र के यमुना किनारे स्थित गांवों में तबाही आई हुई हैं। टांडा, कुरड़ी, छपरौली, शबगा, बदरखा, जागोस, कोताना में यमुना के उफान ने सबसे अधिक नुकसान किया है। सैंकड़ों बीघा जमीन फसल समेत यमुना के तेज पानी बहाव में समा चुकी है। तेज पानी के कटान से जमीन और फसल के साथ विद्युत लाइन, पोल के समाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। स्थानीय किसानों अजित चौहान, रमेश, सूरज का कहना है कि नुकसान का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। फसल के साथ उनकी जमीन तक यमुना में बह गई है। हालात ये है कि भूखों मरने की नौबत आ गई है, पशुओं के चारे की...