प्रयागराज, मार्च 9 -- नये यमुना पुल से रविवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। गोताखोर मनोज निषाद की नजर पड़ी और बिना समय गंवाए युवक को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने कौशाम्बी जिले का निवासी बताया। कौशाम्बी के मुस्तफापुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार ने नये यमुना पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान यमुना में मौजूद गोताखोर मनोज निषाद ने तत्परता दिखाते हुए दिनेश को डूबने से बचा लिया। गश्त के दौरान पहुंची जल पुलिस ने युवक को घाट के किनारे लाकर पूछताछ की तो उसने पारिवारिक कलह के चलते यमुना में कूदने की बात कही। इसके बाद जल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.