बागपत, सितम्बर 14 -- बागपत। जागौस गांव के पास से बह रही यमुना नदी में शनिवार को हरियाणा के एक छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर हरियाणा से छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार को जागौस गांव के ग्रामीणों को एक युवक का शव यमुना नदी में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 20 वर्षीय हिमांशु पुत्र जय भगवान निवासी संभालका जिला पानीपत के रूप में हुई। सूचना पर छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक हिमांशु के ताऊ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हिमांशु एक सप्ताह पूर्व घर से यमुना नगर देवीलाल कॉलेज गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। हिमांशु आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। उसकी गु...