आगरा, अगस्त 24 -- छत्ता क्षेत्र में यमुना में मछली पकड़ने गए युवक का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह यमुना में गिर गया। उसे पानी में डूबता देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव मिल सका। मृतक की पहचान मंटोला के टीला नंदराम में रहने वाले सोनू 34 के रूप में हुई। चचेरे भाई पवन कुमार ने बताया कि सोनू जूता कारीगर था। शनिवार शाम को वह थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना में मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। युवक को पानी में डूबता देखकर आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक घंटे के बाद युवक के शव को यमुना से निकाला जा सका। जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव की पहचान की। मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.