फतेहपुर, नवम्बर 5 -- विजयीपुर। किशनपुर यमुना घाट में बुधवार की सुबह एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसको देखकर मछुआरों में खासी दहशत व्याप्त हो गई। मछुआरों का कहना था कि घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाएं हैं ऐसे में मगरमच्छ दिखाई देने के चलते लोगो में खासी दहशत दिखाई दे रही है। वहीं मगरमच्छ के यमुना में दिखाई देने के बाद उसके यमुना में ही वापस जाने के बावजूद लोगो की दहशत समाप्त नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...