चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर में युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर यमुना में फेके जाने के बाद लगातार दो दिन से एसडीआरएफ व पुलिस टीम खोजबीन में जुटी है। स्थानीय नाविकों व गोताखोरों को भी पुलिस ने यमुना में नाव के जरिये उतारा है। अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है। एसपी ने यमुना में फेंके गए शव बरामद कराने वाले नागरिक को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है। रायपुर निवासी साहिल खान की 20 वर्षीय पत्नी जैनब की हत्या करने के बाद ससुरालीजनों ने शव को बोरे में भरकर यमुना नदी में कई दिन पहले फेंक दिया था। मृतका के पिता शाहबे आलम निवासी अटाला जनपद प्रयागराज ने पति साहिल, ससुर कल्लू खान, देवर राहुल व समीर तथा सास सहित दो ननदों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जैनब का निकाह 10 माह पहले हुआ था। शव की तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.