फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना की बाढ़ में डूबकर मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को लापता हुए ससुर-दामाद की भी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यमुना से उनके शव बरामद कर लिए। अभी भी जिले में हालात नाजुक बने हुए हैं। बसंतपुर कॉलोनी में लोग घरों के फंसे हैं। उनको निकालने का सिलसिला जारी है। पानी का जलस्तर गिरने के बाद भी लोगों में ख़ौफ़ है। यमुना में डूबकर मरने वाले ससुर-दामाद परिवार के लिए रोटी लेने घर गए थे। बसन्तपुर पुश्ता से बुधवार रात दस बजे वह घर के लिए निकलने रहे। उनके बाद उनका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को उनकी जानकारी दी, लेकिन राहत कार्य काफी धीमा चला। बहरहाल, पुलिस ने शुक्रवार शाम को ससुर-दामाद के शव बसंतपुर इलाके के शिव इंक्लेव पार्ट तीन से बरामद कर लिया है। उनकी पहचान दामाद बंटी और ससुर साग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.