कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर का रहने वाला सात वर्षीय रामेश्वर सोमवार की दोपहर गांव के बाहर यमुना किनारे गया था। वहां पैर फिसलने के कारण वह यमुना में डूबने लगा। यह देख आसपास कपड़े धुल रहे ग्रामीण दंग रह गए। लोगों ने यमुना में छलांग लगाकर किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसे सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने स्थिति खतरे से बाहर बताई है। उधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घाट पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि घाट पर मशीनों से अवैध खनन कराया जाता है। इसकी वजह से बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। किसी रोज कोई बड़ी घटना हो सकती है। करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने बालू खनन फिलहाल बंद करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...