बागपत, सितम्बर 7 -- पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में कूदे युवक का चार दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे है। वहीं, यमुना में डूबे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल बना हुआ है। निवाड़ा गांव का रहने वाला जुनैद गत तीन सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अपने तीन-चार साथियों के साथ यमुना नदी में आए उफान को देखने के लिए गया था। इसी बीच जुनैद और उसके साथियों के बीच यमुना नदी को तैरकर पार करने की पांच सौ रुपये की शर्त लगी। जुनैद इसी शर्त के चलते यमुना में कूद गया था। पिछले चार दिनों से गोताखोर यमुना नदी में डूबे युवक को तलाश रहे है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि यमुना नदी में डूबे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक को बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.